जयपुर में नगर निगम की सख्त कार्रवाई: अतिक्रमण पर चला डंडा, 12 केंटर सामान जब्त, 10,700 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला
जयपुर में नगर निगम सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई में अस्थाई अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई गई। मोती डूंगरी, जोहरी बाजार, हवामहल सहित कई इलाकों में 12 केंटर सामान जब्त किया गया और अतिक्रमणकर्ताओं से 10,700 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला गया।

जयपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के अभियान के तहत नगर निगम जयपुर ने मंगलवार को व्यापक और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशों एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर सतर्कता शाखा की टीम ने नगर निगम जयपुर पार्ट प्रथम और द्वितीय के संयुक्त नेतृत्व में शहर के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मोती डूंगरी पुलिस थाना रोड, फतेह का टीबा, आदर्श नगर, मोती डूंगरी रोड, बड़ी चौपड़, जोहरी बाजार, सांगानेरी गेट, एम.डी. रोड, एम.डी. सर्किल से मोती डूंगरी पुलिया, थाना मुख्य रोड, आचार्य कृपलानी रोड, दीपक मार्ग, फतेह चैक, हवामहल बाजार, मोती डूंगरी मंदिर क्षेत्र, छोटी चौपड़ तथा चांदपोल बाजार सहित कई क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।
अभियान के दौरान सतर्कता टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखे गए सामान के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 12 केंटर सामान जब्त किया, जिसे नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। इसके साथ ही मौके पर ही अतिक्रमण करने वालों से 10 हजार 700 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला गया।
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ताओं को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई और मौखिक रूप से पाबंद किया गया कि भविष्य में निर्धारित समय पर अस्थाई अतिक्रमण स्वयं हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में दोबारा अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर भारी चालान और कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम की इस संयुक्त और सुनियोजित कार्रवाई से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में यह एक मजबूत और निर्णायक कदम माना जा रहा है।
- जयपुर नगर निगम अतिक्रमण कार्रवाईJaipur Municipal Corporation encroachment driveमोती डूंगरी रोड अतिक्रमण हटाओ अभियानJohari Bazaar encroachment action Jaipurहवामहल बाजार अतिक्रमण कार्रवाईJaipur vigilance branch action newsजयपुर में 12 केंटर सामान जब्त10700 रुपये कैरिंग चार्ज वसूली जयपुरJaipur civic body anti encroachment driveसांगानेरी गेट अतिक्रमण हटाने की कार्रवाईChandpole Bazaar encroachment removal JaipurJaipur municipal vigilance raidजयपुर नगर निगम पार्ट प्रथम द्वितीय संयुक्त कार्रवाईJaipur street encroachment enforcement news

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
