जयपुर: मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत 150 वार्डों में शुरू हुई वार्डसभाएं
आयुक्त ने अधिकारियों को वार्ड प्रोफाइल तैयार करने और जनभागीदारी से स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

जयपुर के लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त ने मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान की समीक्षा कर वार्ड स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए।
जयपुर, 20 मार्च। नगर निगम जयपुर द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत जोन स्तर पर वार्डसभाऐं आयोजित की गई। इन वार्ड सभाओं में इस अभियान की जानकारी दी गई तथा उपस्थितजनों को अभियान की रूपरेखा एवं अभियान के उद्देष्यों के बारे में अवगत करवाया गया साथ ही सुझाव पेटिका भी रखी गई जिसमें उपस्थित आमजन ने अपने-अपने सुझाव सुझाव पेटिका में डाले। कार्यालय नगर निगम जयपुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा यह जानकारी साझा की गई है।
विकसित राजस्थान@2047 के विजन पर आधारित अभियान
आयुक्त ने बताया कि "विकसित राजस्थान@2047 के विजन के अनुरूप राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध एवं सहभागी विकास को बढ़ावा देने के उद्देष्य से ‘‘मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है।" इसका उद्देष्य स्थानीय समुदाय की आवष्यकताओं, आकाक्षांओं तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर शहरी वार्डो का समग्र विकास सुनिष्चित करना है साथ ही शहरी वार्ड स्तर की मुख्य प्राथमिकताओं की पहचान कर महत्वपूर्ण चुनौतियों का प्रभावी समाधान सुनिष्चित किया जाना है। अतः सभी संबंधित अधिकारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वन एवं माॅनिटरिंग करें।
आयुक्त द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
आयुक्त ने शुक्रवार को 150 वार्डो में आयोजित हो रही वार्ड सभाओं के संबंध में आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। आयुक्त ने निर्देष दिये कि "वार्ड सभा में इस अभियान के संबंध जागरूक किया जाये और अभियान की रूपरेखा में आमजन को जानकारी दी जाये।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्डसभा का आयोजन पार्क, सामुदायिक केन्द्र, राजकीय भवन में किया जाये। इस अभियान का उद्देष्य शहरी वार्ड स्तर पर समग्र वार्ड प्रोफाईल तैयार करना, शहरी वार्ड की विकास प्राथमिकता का निर्धारण करना, वार्ड क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों एवं बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना, वार्ड सभा के माध्यम से जनभागीदारी आधारित, विकास योजना तैयार करना, शहरी वार्ड से नगरीय निकाय स्तर पर समेकित विकास मास्टर प्लान तैयार करना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
