वार्ड OIC ने किया फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

जयपुर, 17 फरवरी। नगर निगम की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टाॅप 3 में आने के लिए लगातार एक्शन मोड में कार्य कर रही है। मंगलवार को नगर निगम की पूरी टीम फील्ड पर उतरी। सभी वार्ड OIC ने आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सभी OIC ने सफाई कर्मचारियों की हाज़िरी, मुख्य मार्गों पर कचरा पात्र की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक, सफाई कर्मचारी प्रोपर यूनिफाॅर्म में है या नहीं, कचरा डिपो की स्थिति, अवैध हाॅर्डिंग-बैनर-पोस्टर, सी एंड डी वेस्ट, सार्वजनिक शौचालय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आयुक्त के निर्देश और विजन

"शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कार्य है। तकनीक का उपयोग, प्रभावी माॅनिटरिंग, आमजन को समझाइश, धरातल पर सफाई, जन भागीदारी और जन जागरूकता से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा।"

आयुक्त ने बताया कि सभी जोन उपायुक्तों को भी सुबह फील्ड में सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग के निर्देश दिये गये है, जिसके तहत सभी जोन उपायुक्तों द्वारा फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

धरातल पर स्वच्छता मानकों की जांच

आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को वार्ड OIC सुबह 7ः30 बजे से 9ः00 बजे तक आवंटित वार्ड की सफाई व्यवस्था को परखने फील्ड पर उतरे। मौके पर जाकर स्वच्छता के विभिन्न मानकों को जाँचा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का आमजन से फीडबैक लिया। आमजन को गंदगी न फैलाने के लिए समझाइश की तथा मौके पर कैरिंग चार्ज भी वसूल किया।

इन बिंदुओं पर परखी सफाई व्यवस्था:

  • वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की निर्धारित ड्रेस-वर्दी एवं उपस्थिति का निरीक्षण
  • सफाई कर्मचारियों की निर्धारित सफाई बीट कार्य का निरीक्षण
  • वार्ड में निरीक्षण के दौरान पाई गई गंदगी का निरीक्षण
  • वार्ड में कचरे के ओपन डिपो की स्थिति एवं ओपन डिपो की समाप्ति एवं सौंदर्यीकरण का निरीक्षण
  • वार्ड में स्थित बैकलेन की सफाई की स्थिति एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण
  • वार्ड में स्थित पार्कों में साफ-सफाई का निरीक्षण
  • वार्ड में पर्यटन स्थलों एवं पार्कों की साफ-सफाई का निरीक्षण
  • वार्ड में स्थित कचरा पात्रों की स्थिति
  • नाले-नालियों पर जालियों की स्थिति
  • अवैध रूप से लगे हुए बैनर-पोस्टर-होर्डिंग की स्थिति
  • निर्माणाधीन भवनों पर हरे रंग के पर्दे लगवाया जाना सुनिश्चित करवाना
  • वार्ड में सी एंड डी वेस्ट का निरीक्षण
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से जुड़े अन्य बिंदुओं का निरीक्षण
Next Story