प्रशिक्षण शिविर का विवरण एवं उपस्थिति

  • यह शिविर 19 फरवरी एवं 20 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।
  • प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक श्री विष्णु चरण मल्लिक द्वारा किया गया।
  • इस अवसर पर आयुक्त डॉ गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित नगर निगम के उपायुक्त, नगर पालिका E.O सहित एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डिजिटल मोड और कार्य योजना

निदेशक श्री विष्णु चरण मल्लिक ने प्रशिक्षण शिविर की कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि:

"जनगणना 2027 पूर्ण तथा डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी जो पारदर्शिता शुद्धता एवं त्वरित डाटा संकलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।"


तकनीकी प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण तिथियां

प्रशिक्षण के अंतर्गत CMMS पोर्टल, स्वगणना एप तथा जनगणना 2027 के अंतर्गत आम जन से पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल उपकरणों के माध्यम से डाटा संकलन, अपलोडिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना तथा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपादित किया जाएगा।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिये जिला एवं चार्ज अधिकारियों का यह दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं त्वरित डाटा संकलन हेतु आयोजित किया जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story