जयपुर: जनगणना 2027 की तैयारियों पर समीक्षा बैठक, आयुक्त ने स्व-गणना की अपील की
नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मकानसूचीकरण और सीएमएमएस पोर्टल पर स्व-गणना के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक पंजीकरण करने के निर्देश दिए।

जयपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन में मंगलवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ओम कसेरा।
कार्यालय नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) (जनसम्पर्क प्रकोष्ठ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त श्री ओम कसेरा ने जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली है।
समीक्षा बैठक और जनगणना की समय-सीमा
जयपुर, 07 अप्रैल। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री ओम कसेरा द्वारा जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को समीक्षा बैठक ली गयी। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानसूचीकरण का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक सम्पादित किया जाना प्रस्तावित है।
स्व-गणना प्रक्रिया और पोर्टल की जानकारी
जिसमें स्व-गणना के लिए विकल्प भी उपलब्ध होगा, जो कि 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक CMMS (Census Management and Monitoring System) पोर्टल पर मोबाईल नम्बर से पंजीकृत करके अपनी सूचना दर्ज कर सकते है। आमजन द्वारा दर्ज की गई सूचना को 16 मई 2026 से 14 जून 2026 के मध्य प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जावेंगा। आमजन द्वारा उपलब्ध करवाई गयी सूचना के आधार पर केन्द्र एवं राज्य सरकार योजना संबंधी नीतिगत निर्णय लिये जाते है।
आयुक्त की आमजन से अपील
आयुक्त श्री ओम कसेरा ने आमजन से अपील की है कि 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर राष्ट्रहित के कार्य में सहयोग प्रदान करें। आयुक्त की आमजन से अपील 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर राष्ट्रहित के कार्य में करे सहयोग।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
