नारायण विहार मानसरोवर और गिरधारीपुरा समेत कई इलाकों में कार्रवाई, सतर्कता टीम ने एक कैंटर सामान जब्त कर दी सख्त चेतावनी।

जयपुर में नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्राधिकार में चल रहे अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों के आधार पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम ने कार्रवाई की।

Jaipur Municipal Corporation के क्षेत्राधिकार में नारायण विहार मानसरोवर, गिरधारीपुरा तथा हिंगलाज नगर गांधीपथ पश्चिम क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया तथा मौके से 1 केन्टर सामान जब्त कर निगम के गोदाम में भिजवाया गया।

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी तथा उन्हें स्पष्ट रूप से पाबंद किया कि वे समय पर अस्थाई अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अन्यथा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान अथवा प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं प्रशासन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story