✕
जयपुर: नगर निगम ने अस्थाई अतिक्रमण पर की कार्रवाई, सामान जब्त
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
सतर्कता शाखा ने मालवीय नगर और मानसरोवर सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया, 7 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला और 3 केन्टर सामान जब्त किया।

x
कार्यालय नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर), जनसम्पर्क प्रकोष्ठ
कार्रवाई का विवरण और मुख्य परिणाम
- 7 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल।
- 3 केन्टर सामान जब्त किया गया।
जयपुर, 23 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इन क्षेत्रों से हटाया गया अतिक्रमण
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई:
- सरावनी मेन्शन, पतासी वाली बगीची
- सत्कार शाॅपिंग सेन्टर, करधनी शाॅपिंग सेन्टऱ मालवीय नगर
- विधानसभा, इन्दिरा गांधी नगर सेक्टर 1, जगतपुरा
- त्रिवेणी नगर, संस्कृत काॅलेज के पास
- वीटी रोड़ एवं सिटी पार्क मानसरोवर
जब्ती एवं भविष्य के लिए चेतावनी
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि:
"नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में सरावनी मेन्शन, पतासी वाली बगीची, सत्कार शाॅपिंग सेन्टर, करधनी शाॅपिंग सेन्टऱ मालवीय नगर, विधानसभा, इन्दिरा गांधी नगर सेक्टर 1, जगतपुरा, त्रिवेणी नगर, संस्कृत काॅलेज के पास, वीटी रोड़ एवं सिटी पार्क मानसरोवर से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 3 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 7 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।"
दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
Next Story
Related News
X

