✕
जयपुर नगर निगम की कार्रवाई, अस्थाई अतिक्रमण हटाकर जब्त किया सामान
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में मालवीय नगर और एयरपोर्ट रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया, 23 हजार रुपये का वसूला जुर्माना।
जयपुर, 04 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में बुधवार को सतर्कता शाखा की द्वारा कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण और जब्त सामान
- नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
- 23 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 4 केन्टर सामान जब्त किया गया।
- उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
प्रमुख प्रभावित क्षेत्र
सतर्कता टीम द्वारा इन क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया:
कनोडिया काॅलेज, डब्ल्यूटीपी, बे्रन टावर मालवीय नगर एयरपोर्ट रोड़, स्टेट हेंगर रोड़, जवाहर सर्किल नीदड़ मोड़ से लोहा मण्डी रोड़ तक शालीमार चैराहा से निवारू रोड़ 200 फीट रोड़ तक
भविष्य के लिए सख्त चेतावनी
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया गया:
"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"
अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 23 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
