✕
नगर निगम जयपुर की बड़ी कार्रवाई: अस्थाई अतिक्रमण पर वसूला कैरिंग चार्ज
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
jaipur-municipal-corporation-anti-encroachment-drive-mahesh-nagar

x
कार्रवाई का विवरण एवं जब्त सामग्री
- महेश नगर 80 फीट रोड़, वन्देमातरम सर्किल एवं भारत माता सर्किल से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई।
- कार्रवाई के दौरान 2 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।
- अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 4 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में महेश नगर 80 फीट रोड़, वन्देमातरम सर्किल एवं भारत माता सर्किल से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि:
"भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।"
4 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 2 केन्टर सामान जब्त।
Next Story
Related News
X

