जयपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों से 6 कैंटर सामान जब्त
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने कटपुतली नगर और जेके लोन अस्पताल सहित विभिन्न क्षेत्रों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण।

जयपुर, 18 मार्च। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में बुधवार को सतर्कता शाखा द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता शाखा का अभियान
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के तहत कटपुतली नगर, जे.के. लोन अस्पताल, मुरलीपुरा सर्किल के चारों तरफ, पणजारी मार्ग, दादी का फाटक, विनायक विहार 200 फीट बाईपास रोड़ एवं नेशनल हैण्डलूम, विद्याधर नगर से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 06 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार के इन प्रमुख क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है।
सामान की जब्ती और सख्त चेतावनी
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 06 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया। दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि "भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।" नगर निगम जयपुर (पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर) के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शहर की व्यवस्था सुधारने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
