देश के 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मानसरोवर डिपो स्थित जयपुर मेट्रो के प्रशासनिक भवन में स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गौरव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण किया और आजादी के शहीदों को नमन करते हुए सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में जयपुर मेट्रो के सभी निदेशकगण, अधिकारीगण, मेट्रो पुलिस एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का भाव व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री वैभव गालरिया ने कहा कि हमें गर्व है कि देश के संविधान का पालन करते हुए हम सभी जयपुर मेट्रो को एक आत्मनिर्भर, विकसित उपक्रम और जयपुर को शहरी यातायात की दृष्टि से आधुनिक एवं सुविधा सम्पन्न शहर बना रहे हैं।

उन्होंने दृढ़ आशा व्यक्त की कि जयपुर मेट्रो आगामी दिनों में और भी उन्नति की ओर बढ़ती रहेगी और जयपुर शहर को गौरवान्वित करती रहेगी। स्वाधीनता दिवस समारोह में व्यक्त यह संकल्प जयपुर मेट्रो के विकास और शहर की आधुनिक यातायात व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story