राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन के तहत 17 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को जयपुर के श्री प्रताप स्टेडियम (चित्रकूट स्टेडियम), चित्रकूट में एक दिवसीय विशाल रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से होगा, जिसमें युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा किया जाएगा। विभाग की ओर से आयोजित इस रोजगार सहायता शिविर का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने कार्यक्रम में सभी पत्रकार बंधुओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। विभाग के अनुसार यह शिविर राज्य सरकार की वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन का हिस्सा है, जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

Next Story