जयपुर 23 फरवरी। नगर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार खाटूश्याम पदयात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है।


श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता हेतु पुख्ता इंतजाम

  • श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए "QRT टीम का भी गठन किया गया है।"
  • मुरलीपुरा जोन में 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्त भी किया गया है।
  • सफाई कर्मचारियों की दो पारियों में ड्यूटी लगाई गई है साथ ही नाइट स्वीपिंग भी की जा रही है।

जनसम्पर्क प्रकोष्ठ एवं समझाइश अभियान

टीमों द्वारा भंडारा आयोजनकत्र्ताओं को "कचरा पात्र रखने के लिए समझाइश भी की जा रही है।" इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिये भी समझाइष की जा रही है।

डस्टबिन के सही उपयोग का संदेश

पदयात्रियों को अपने-अपने घरों पर चार डस्टबिन (नीला, पीला, हरा, काला) के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

विभिन्न जोनों में अतिरिक्त संसाधन

  • विद्याधर नगर जोन और किशनपोल जोन में भी दो पारियों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • इन क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन लगाकर सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है।

(पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर)

Next Story