राजधानी जयपुर के करतारपुरा फाटक स्थित विजय नगर कॉलोनी का वातावरण इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से भक्तिमय बना हुआ है। विजय नगर स्थित “देवाश्रय” में 18 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ रही है। कार्यक्रम महामडलेश्वर श्री रामप्रिय दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है, जबकि कथा वाचन की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता एवं धर्म प्रचारक नर्मदा तट धामनोद वाले पं. श्री 108 श्री श्याम दास जी महाराज निभा रहे हैं।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता का रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

आयोजन समिति के अनुसार 24 मई रविवार को कथा के समापन अवसर पर शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक श्री प्रेमभाया सरकार का भक्तिमय सत्संग भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल 4A, विजय नगर, करतारपुरा फाटक रखा गया है। आयोजनकर्ता ओमप्रकाश शर्मा (रामगढ़ वाले) ने बताया कि यह आयोजन स्व. श्री चंद्रकिशोर शर्मा एवं स्व. श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा की स्मृति में कराया जा रहा है।

कश्यप परिवार ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन ने विजय नगर कॉलोनी को पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story