जयपुर में पक्षियों के लिए लगाए जाएंगे 1100 परिंडे, अभियान शुरू
जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए पार्कों में परिंडे लगाने और नियमित दाना-पानी देने का लिया संकल्प।

जयपुर के जवाहर नगर सेक्टर 3 स्थित चित्रकूट पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के अभियान के दौरान थाना अधिकारी सरला यादव, पूर्व चेयरमैन महेंद्र पहाड़िया और युगल खोड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य।
भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति ने 1100 पानी के परिंडे लगाने का संकल्प लिया। समिति की ओर से जवाहर नगर सेक्टर 3 स्थित चित्रकूट पार्क सहित आसपास के विभिन्न पार्कों में परिंडे लगाए गए तथा लोगों को भी वितरित किए गए।
समिति अध्यक्ष युगल खोड़ा ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी में पक्षियों के सामने पानी का संकट गहराता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर अधिक से अधिक स्थानों पर पानी के परिंडे लगाए जा रहे हैं, ताकि बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके। अभियान के दौरान लोगों से पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर जवाहर नगर थाना अधिकारी सरला यादव, जयपुर नगर निगम पूर्व चेयरमैन महेंद्र पहाड़िया, हनुमान खोड़ा, धर्मेंद्र भदोरिया, रमेश नरूका, नरेंद्र शेखावत, अशोक कुमार, ललित लगुरिया, राजबहादुर, विकास शर्मा, हुकुम मीणा, शेर सिंह, दुलीचंद, रोहित सांखला, विष्णु मीणा, गिर्राज शर्मा और प्रहलाद मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से दाना और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को जीवनदान मिल सके। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस अभियान को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
