जयपुर में श्री दिगंबर जैन महावीर महिला मंडल ने किया पक्षी और गौसेवा प्रोजेक्ट
जवाहर सर्किल पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के बाद महावीर महिला मंडल की सदस्याओं ने दुर्गापुरा गौशाला पहुंचकर गायों को चारा, लड्डू और गुड़ खिलाया।

जयपुर के दुर्गापुरा गौशाला में बुधवार को जीव दया प्रोजेक्ट के तहत गायों के लिए हरा चारा और खाद्य सामग्री लेकर सेवा कार्य करतीं श्री दिगंबर जैन महावीर महिला मंडल की पदाधिकारी व सदस्याएं।
जयपुर में श्री दिगंबर जैन महावीर महिला मंडल द्वारा जीव दया एवं सेवा भावना के अंतर्गत बुधवार को जवाहर सर्किल पर पक्षियों के लिए “परिंदे एवं दाना-पानी” प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा का संदेश दिया गया।
प्रोजेक्ट के तहत मंडल की सदस्याओं ने पक्षियों के संरक्षण और गर्मी के मौसम में उनके लिए जल एवं आहार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव अपनाने का संदेश भी दिया गया।
इसके पश्चात मंडल की सदस्याएं दुर्गापुरा गौशाला पहुंचीं, जहां गायों को चारा, लड्डू, घीया, मतीरा और गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। इस दौरान गौशाला परिसर में पक्षियों के लिए भी दाना डाला गया।
मंडल अध्यक्षा सुशीला छाबड़ा ने प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि जीव दया और सेवा कार्य मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा मंडल समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याओं में किरण बेनाडा, वंदना छाबड़ा, सुनीता अजमेरा, विद्युत लुहाडिया, बीना शाह, रीटा सेठी, साधना सेठी, कुमुद काला, निधि जैन, उर्मिला गोधा, डिंपल गोधा, किरण सेठी एवं कुसुम लता जैन सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा को समर्पित इस प्रोजेक्ट ने सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रभावी संदेश दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
