जयपुर के मनोहरपुरा निवासी श्री जगदीश नारायण शर्मा का वर्षों पुराना सपना आखिरकार सच हो गया। जगतपुरा जोन में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान उन्हें अपने मकान का पट्टा प्राप्त हुआ, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया की सरलता और नगर निगम के पूर्ण सहयोग से उन्हें बिना किसी परेशानी के कम समय में ही पट्टा तैयार कर सौंप दिया गया।

अपने मकान का पट्टा हाथ में पाकर भावुक हुए श्री जगदीश नारायण शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे इस अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई और मुख्यमंत्री महोदय की जनहितकारी नीतियां आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। श्री शर्मा ने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री महोदय और नगर निगम प्रशासन का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित का एक बड़ा कदम बताया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story