जयपुर में 19-20 जुलाई को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) सीजन-3 को बड़ा सहयोग मिला है। आंध्र प्रदेश पर्यटन इस प्रतिष्ठित आयोजन का आधिकारिक भागीदार बन गया है, जिससे देश के विभिन्न राज्यों की पर्यटन, संस्कृति और वेडिंग डेस्टिनेशन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देने के उद्देश्य को नई मजबूती मिलेगी।

कॉनक्लेव के डायरेक्ट अरशद हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश पर्यटन के टूरिज्म मिनिस्टर कुंडला दुर्गेश के साथ इवेंट जगत से पार्थिप त्यागराजन और ऋतुराज खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश पर्यटन के इस आयोजन से जुड़ने के बाद आईडब्ल्यूटीसी का उद्देश्य और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।

अरशद हुसैन ने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले आईडब्ल्यूटीसी सीजन-3 में देश-विदेश से वेडिंग, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। आंध्र प्रदेश पर्यटन की सहभागिता के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक स्थलों, समुद्री तटों, हिल डेस्टिनेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आईडब्ल्यूटीसी केवल नेटवर्किंग का मंच नहीं है, बल्कि पर्यटन और वेडिंग उद्योग के लिए नए अवसरों का द्वार भी है। आंध्र प्रदेश पर्यटन के जुड़ने से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा पर्यटन और इवेंट उद्योग के बीच बेहतर सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story