जयपुर: सांगानेर और प्रताप नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, 7 भवन सीज
नगर निगम जयपुर आयुक्त के निर्देश पर सांगानेर जोन टीम ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के उल्लंघन पर 7 इमारतों को सीज करने की कार्रवाई की।
जयपुर, 04 फरवरी। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार सांगानेर जोन टीम ने बुधवार को सांगानेर एवं प्रताप नगर में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत नियमानुसार 7 भवनों को सीज किया गया।
सांगानेर एवं प्रताप नगर में चल रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुये 7 भवनों को सीज किया। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।
- सांगानेर जोन द्वारा गत 1 माह में 13 अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की गई।
- इन सभी मामलों में सीजर की कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने आमजन से अपील की है कि:
"आवासीय व व्यवसायिक निर्माण हेतु नियमानुसार भवन निर्माण स्वीकृति प्राप्त करे एवं बिल्डिंग बाॅयलाज 2025 के अनुरूप निर्माण करावे।"
सांगानेर एवं प्रताप नगर में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत नियमानुसार 7 भवनों को सीज किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
