जयपुर, 12 मार्च 2026। नगर निगम जयपुर द्वारा गुरूवार को ’’जयपुर हीट एक्षन प्लान’’ (JHAP) पर कार्यषाला आयोजित की गई। शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग श्री रवि जैन ने कार्यषाला का शुभारंभ किया साथ ही जयपुर हीट एक्षन प्लान पर बनाई गई पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर निदेषक श्री जुईकर प्रतीक चंद्रषेखर, आयुक्त नगर निगम जयपुर डाॅ. गौरव सैनी, उपायुक्त (स्वास्थ्य) श्री प्रवीण कुमार सहित MHT की बिजल ब्रहा्रभटृ, IMD निदेषक श्री राधेष्याम, IIFL की निदेषक श्रीमती मधु जैन सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आमजन और बेजुबान पषु-पक्षियों के लिए राहत के प्रयास

इस अवसर पर श्री रवि जैन ने कहा कि "जयपुर हीट एक्षन प्लान तपती गर्मी में आम आदमी को राहत देने के प्रयास है और एक यह अच्छी शुरूआत है जिसके परिणाम भी बेहतरीन होगे। हम सभी को गर्मियों को देखते हुये बेजुबान पषु-पक्षियों के लिये परिण्डे लगाने चाहिए।" श्री जुईकर प्रतीक चंद्रषेखर ने कहा कि "जयपुर हीट एक्षन प्लान का उद्देष्य तपती गर्मी से संबंधित जोखिमों के प्रति तैयारी को मजबूत करना तथा आमजन को तपती गर्मी से राहत प्रदान करना है।" उन्होंने जयपुर हीट एक्षन प्लान पर भी विस्तृत प्रकाष डाला।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर धरातल पर क्रियान्वन

डाॅ. गौरव सैनी ने बताया कि "यह जयपुर हीट एक्षन प्लान निःषुल्क रूप से बनाया गया है। इस प्लान का धरातल पर क्रियान्वन होना आवष्यक है। यह प्लान हीट वेव एवं गर्मियों से निपटने के लिये कारगर है। यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जयपुर में शुरू किया गया है।" गौरतलब है कि जयपुर हीट एक्षन प्लान को महिला हाउसिंग ट्रस्ट एवं नगर निगम जयपुर के सहयोग से तैयार किया गया है जिसका उद्देष्य शहर को अत्यधिक गर्मी की स्थितियों से निपटने के लिये अधिक तैयार और सक्षम बनाना है। यह पूर्व में चुरू एवं जोधपुर में लागू हो चुका है।

हीट वेव प्रबंधन और स्वास्थ्य सुरक्षा की रणनीति

इस योजना में मानव स्वास्थ्य पर गर्मी के प्रभावों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जैसे कि हीट स्ट्रोक, थकावट, हृदय संबंधी तनाव जैसी गर्मी से संबंधित बीमारियाँ। साथ ही अत्यधिक गर्मी के प्रभावों को कम करने के लिए कई सार्वजनिक पहलों को शामिल किया गया है। इनमें रंग-कोड आधारित चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम), अस्पतालों की तैयारी जैसे ORS का भंडारण और हीट-हेल्थ सुविधाएँ, चरणबद्ध प्रतिक्रिया तंत्र तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, योजना में बुजुर्गों, बच्चों, बाहरी श्रमिकों तथा झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों जैसे संवेदनशील वर्गों तक विशेष पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और सहयोग कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है।

क्लाइमेट चेंज और संस्थागत ढांचे का समन्वय

यह पहल राजस्थान के स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेगी। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जयपुर हीट एक्शन प्लान एक सुव्यवस्थित एवं संस्थागत शहर-स्तरीय ढांचा स्थापित करता है, जिसका उद्देश्य गर्मी से संबंधित प्रभावों का व्यवस्थित रूप से समाधान करना है। इस योजना के अंतर्गत सुदृढ़ अर्ली वार्निंग सिस्टम, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर तैयारी, जन-जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्यवाही को मजबूत किया जाएगा, ताकि गर्मी से होने वाले जोखिमों को कम किया जा सके और शहर की समग्र क्षमता को अत्यधिक तापमान का सामना करने के लिए सशक्त बनाया जा सके।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story