जयपुर: स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण और अंबेडकर प्रतिमा की स्वच्छता
हवामहल विधायक ने बाबा साहेब की 136वीं जयंती पर प्रतिमा स्थल पर की सफाई और विधायक निधि से नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

जयपुर। सामाजिक न्याय के पुरोधा, समानता के प्रतीक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत हवामहल विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क, शिव कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर (वार्ड क्रमांक 14) में प्रतिमा स्थल की स्वच्छता एवं सजावट का कार्य किया गया।
प्रतिमा स्वच्छता एवं श्रद्धासुमन अर्पण
हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की तथा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्वच्छता, समानता एवं समरसता का संदेश दिया गया।
विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण
साथ ही विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने इस अवसर पर कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित कराए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। भवन निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी। इस दौरान उन्होंने रैगर समाज पंचायत जयसिंहपुरा खोर की कार्यकारिणी के चुनाव में नवनिर्वाचित राजेश मंडावरिया एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
समानता और न्याय का आह्वान
विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को बाबा साहेब की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि "बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करें।" विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने समरसता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक मनोज भारद्वाज, जयपुर शहर उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक, पोंड्रिक मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर साहू, पूर्व पार्षद नंदकिशोर सैनी, सुरेश सैनी और दौलत त्रिलोकानी सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
