नगर निगम जयपुर एवं MPS School, Sector-4, Jawahar Nagar द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ नगर निगम की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता की।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही आमजन को स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना था। रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के साथ स्वच्छता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story