राज्य सरकार द्वारा हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष में भी जिला स्तरीय नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जयपुर (ग्रामीण) द्वारा पात्र बुनकरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जयपुर (ग्रामीण) के महाप्रबंधक सुभाष चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकर इस पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनिवार्य शर्त यह है कि बुनकर पिछले 3 वर्षों से हाथकरघा पर बुनाई कार्य में सक्रिय रूप से कार्यरत हों तथा उन्हें गत 3 वर्षों में इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया हो।

उन्होंने बताया कि पात्र बुनकर अपना आवेदन 15 मई 2026 तक कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (ग्रामीण) में जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र उसी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय बुनकरों को आर्थिक व सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने पर ही पात्रता पर विचार किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story