जयपुर, 06 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चांदमाकला ग्राम बिसालू, माधोराजपुरा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ।


समस्या और आवेदन

  • शिविर में कृषक सीताराम ने तारबंदी के लिए कृषि अधिकारी के पास आवेदन किया।
  • तारबंदी न होने के कारण कृषक की खड़ी फसलों को बेसहारा सड़को पर घूमने वाले पशु चर जाते थे।
  • इससे उत्पादन कम होने के कारण आमदनी भी कम होती थी और परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल होता था।

योजना की स्वीकृति और प्रभाव

तारबंदी स्वीकृत होने से उसकी फसल बेसहारा पशुओं से सुरक्षित रहेगी, उत्पादन अधिक होेने से आमदनी बढेगी और परिवार में खुशियां होगी अपार।


मुख्यमंत्री का आभार

तारबंदी स्वीकृत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के ग्राम उत्थान शिविरो का आयोजन करने पर कृषक ने कहा:

"प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।"
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story