जयपुर: ग्राम उत्थान शिविर में किसानों को मिले कृषि यंत्र
हबसपुरा गिरदावर सर्किल में आयोजित शिविर के दौरान किसान गणेशराम का कृषि यंत्र आवेदन स्वीकृत कर मौके पर लाभ प्रदान किया गया।

जयपुर के हबसपुरा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थी किसान को कृषि यंत्र योजना का लाभ दिया गया।
शिविर का आयोजन एवं उद्देश्य
जयपुर, 06 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गिरदावर सर्किल हबसपुरा मे ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें अग्रिम दलों का गठन किया गया जिनके द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित सभी संचालित योजनाओं का लाभ आम किसानों को दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
लाभार्थी का विवरण एवं आवेदन
- प्रार्थी: श्री गणेशराम पुत्र श्री कालूराम
- निवासी: श्रीरामपुरा गांव मण्डपी
- विवरण: इन्होंने कृषि विभाग में कृषि यंत्र हेतु आवेदन किया था।
अधिकारियों की उपस्थिति एवं त्वरित कार्यवाही
शिविर में माननीय उपखण्ड अधिकारी श्री ऋषिराज कपिल, पर्यवेक्षण अधिकारी नयाब तहसीलदार सांभरलेक, शिविर प्रभारी श्री लक्ष्मीनारायण व सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी के समक्ष परिवेदना रखी गई। जिस पर सम्बन्धित कृषि अधिकारी श्री अभिषेक जैन एवं कृषि पर्यवेक्षक ने श्री बीरबल मीणा को निर्देश दिये। सम्बन्धित अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुये आवेदन स्वीकृत किया।
कृषक की प्रतिक्रिया एवं आभार
"कृषि यंत्र मिलने से कृषि कार्यो में बहुत सहायता प्राप्त होगी और घर पर खुशियां आएंगी।"
इस कारण उपस्थित सभी किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के शिविरो का आयोजन करने पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
