जयपुर में ग्राम रथ अभियान के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार
जिला प्रशासन द्वारा दस विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

जयपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही है।
जयपुर जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालक एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की दस विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर योजनाओं की उपयोगी जानकारी ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचा रहा है।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को ग्राम रथ अभियान के तहत शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छारसा, खोरालाडखानी, कुंभवाय, सुराणा; आमेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घटवाड़ा, मानपुरा माचेड़ी, रुंडल, सिरोही; झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुरा, पचार, दुर्जनीयवास में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इसी क्रम में दूदू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशनपुरा, श्रीनिवासपुरा, झाग, सांवली, धमाना, बिहारीपुरा; बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा बास, नेवटा; जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोबाड़ी, घोला, सामरेड कलाँ, खवारा नी, खरकड़ा; बस्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडली, खिजुरिया ब्राह्मण, काशीपुरा; चाकसू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवदासपुरा, बरखेड़ा, सालगरामपुरा, डाहर; तथा फुलेरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडली रणजीतपुरा, बासड़ीखुर्द, रलावता, काबरो का बास और चौमू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशनपुरा, नागल गोविंद में भी यह एलईडी वैन पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देगी।
जिला प्रशासन का यह ग्राम रथ अभियान लोक कला, डिजिटल प्रस्तुति और जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
