जयपुर के चार दरवाजे स्थित आसिफा हेल्थ क्लिनिक, मोहल्ला टिक्की गरान में रविवार को एक विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस शिविर में कुल 672 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और ब्लड प्रेशर, शुगर, सोनोग्राफी और थायराइड सहित विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।

इस मेडिकल कैंप का आयोजन बाबू अंसारी एवं डॉ. मकबूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जबकि इसे सदा सुखी हॉस्पिटल और ए एस जी हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.आर. तिवारी और इमरान कुरेशी उपस्थित रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शाकिर खान एवं डॉ. फरहद चौधरी डाo दयार नूरानी डाo खालिद डा० शाहिद डा0 नसीम अहमद डाo फिरोज डा0 ईसार नूरानी डा0 फहीम मालिकने शिरकत की। उपस्थित अतिथियों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की। यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story