जयपुर, 26 मार्च। राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर का आयोजन राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झालाना (जयपुर) परिसर में किया जाएगा।

निजी नियोजकों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट और चयन

शिविर में रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण से संबंधित निजी क्षेत्र के विभिन्न संस्थान भाग लेकर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे तथा मौके पर ही कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर निर्माण, रिटेल, स्टाफिंग, मार्केटिंग, कॉल सेंटर, सिक्योरिटी, आईटी, होटल एवं हेल्थ केयर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 20 से अधिक निजी नियोजक अपनी रिक्तियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

सरकार की प्रतिबद्धता और युवाओं से अपील

"राज्य सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में निजी क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। अतः अधिक से अधिक युवा अभ्यर्थी इस शिविर में भाग लेकर अवसरों का लाभ उठाएं। आशार्थियों को पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है।"

शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेज

उपनिदेशक, उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर श्रीमती नवरेखा के अनुसार शिविर में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई सहित सभी योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित होकर कैंपस प्लेसमेंट का लाभ उठा सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story