जयपुर में दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से युवा जागृति संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत डिफेंस कॉलोनी, श्री चंद्र नगर गुर्जर घाटी आमेर रोड की ओर से विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पानो की बगीची, एयरफोर्स स्कूल के पास, गुर्जर घाटी, आमेर रोड, जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में 411 जरूरतमंद बच्चों को दीपावली के उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयां, पटाखे, फल, बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफी, चिप्स, पेटीज, टोस्ट के पैकेट, फ्रूटी जूस, कॉपी-पेन, टिफिन, पटाखे वाली बंदूक, मोमबत्तियां, झालर वाली लाइट, रिस्ट वॉच और दीपक सहित अनेक उपहार दिए गए। कुल 411 बच्चों को उपहार वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी, हेमन्त गोयल, राजन सरदार, गिरधारी कृष्णानी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, ललित बांगा, कुंदन लाल पठानी, अमर गुप्ता, नरेंद्र जोधपुरी, अनिल लोहाना, प्रतीक जी, राजेश टहलानी, पुष्पेंद्र मित्तल, अमित पारीक, पूर्व चेयरमैन रामकिशन शर्मा, पार्षद रेणु खंडेलवाल, विजय हासानी, रामचंद्र रावतानी, गौरव गोयल, दिवान रावतानी, प्रकाश ज्ञानानी (बल्लू), राजकुमार खटवानी, मनोज सेवानी, हरनाम रुपानी, महादेव गोठवाल, धर्मेंद्र पमनानी, नवरत्न शर्मा, करन अलवानी, प्रकाश समलानी, प्रसून शर्मा, देवीदास चेलानी, प्रेम खत्री, दीपक धामेजानी, विजय वाधवानी, गिरधारीलाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, दीपक गोयल, सुनील वर्मा, राजेश वर्मा, अनिल गोलीमार, विष्णु खण्डेवाल, पंकज ज्ञानचंदानी, हर्ष कलवानी, मनोज जेसवानी, राकेश चतवानी, राजेश गोपलानी, मुकेश मोतियानी, श्याम कमलानी, मुकेश तोतलानी, सुरेश मीणा शेट्टी, निशांत केसवानी, पुरुषोत्तम आसवानी, तरुण मोटवानी, धर्मेंद्र त्रिलोकानी, पुरुषोत्तम गुलवानी, अक्षय रजवानीया, नरेंद्र जेठवानी, राहुल लोकवानी, पुरुषोत्तम उमरनानी, पदमा हेमनानी, मंजू टहलानी, संतोष गुप्ता, हर्षा सेवानी एवं अंजना त्रिलोकानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रौनक फैशन की ओर से 101 जरूरतमंद बच्चों को नए कुर्ते-पजामे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। वहीं, आमेर रोड विकास समिति की टीम ने बच्चों को संभालने और कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। इस व्यवस्था के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष दौलत त्रिलोकानी ने समिति की टीम का आभार व्यक्त किया।

मुख्य संरक्षक तुलसी त्रिलोकानी ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना और उनके जीवन में खुशियों का उजाला फैलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से 411 बच्चों को उपहार और 101 बच्चों को नए कपड़े देकर दीपावली का पर्व उनके साथ मनाया गया।

Next Story