✕
जयपुर जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक स्थगित
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रशासनिक व्यस्तता के चलते 19 फरवरी को होने वाली जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक को टाला गया है।

x
जयपुर, 16 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक स्तर पर तैनाती व निरंतर व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार 19 फरवरी को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
महत्वपूर्ण बैठकों का स्थगन
- "जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक भी स्थगित"
- "गुरुवार को प्रस्तावित जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक को भी स्थगित कर दी गई है ताकि निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निरंतर जारी रह सके।"
स्थगन का मुख्य कारण
प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक स्तर पर तैनाती व निरंतर व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण किया जा सके।
Next Story
Related News
X

