जयपुर, 13 मार्च। कलेक्ट्रेट सभागार, जयपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, जयपुर के निर्देशन में दोपहर 3 बजे से किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) आशीष कुमार द्वारा की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधि

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, जयपुर राजेश आर. जैन, भारतीय रिजर्व बैंक से एलडीओ चेतना गोयल, नाबार्ड से डीडीएम अरविंद चाहर, भारतीय स्टेट बैंक से प्रचुर गुप्ता, नगर निगम से मनीष, अनुजा विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरोह फाउंडेशन, जयपुर से वित्तीय परामर्शदाता नाथूलाल जाट (सीएफएल सांगानेर), संजीव कुमार मीणा (गोविंदगढ़) तथा नरेंद्र कुमार चौधरी (टीएसपी सांगानेर) सहित विभिन्न बैंकों के जिला प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं कृषि विपणन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा

बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश कुमार जैन एवं अधिकारियों द्वारा जयपुर जिले के सभी बैंक जिला समन्वयकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एजेंडा के अनुसार विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन पर निर्देश

बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। भारतीय रिजर्व बैंक की एलडीओ चेतना गोयल ने "वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय साक्षरता शिविरों के आयोजन तथा बीसी एजेंटों की नियुक्ति पर जोर दिया।" वहीं नाबार्ड के डीडीएम अरविंद चाहर ने "कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की।"

ऋण आवेदन और कृषि उद्यमिता पर चर्चा

बैठक में आरसेटी द्वारा भेजे गए ऋण आवेदन पत्रों की स्थिति, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना तथा कृषि एवं उद्यमिता से संबंधित योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। सभी बैंकर्स द्वारा अपनी-अपनी बैंकिंग योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story