जयपुर. चौगान स्टेडियम में 6 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘जयपुर कप सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ को लेकर सोमवार को टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने संसार चंद्र रोड स्थित अपने निजी कार्यालय में पोस्टर का विमोचन किया।

इस दौरान पांच बत्ती स्थित शहीद अब्दुल हमीद नगर के बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने सभी युवा खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इमरान कुरैशी ने समस्त आयोजकर्ताओं को ‘जयपुर कप सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ के भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। चौगान स्टेडियम में 6 से 11 अक्टूबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के संदेश के साथ आयोजित किया जाएगा।

Next Story