जयपुर। चौगान स्टेडियम में आयोजित जयपुर कप सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल में बंजारा टाइगर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अब्बासी समाज की टीम को 15 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बंजारा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्बासी समाज की टीम निर्धारित 10 ओवर में 112 रन ही बना सकी। खिताब जीतने वाली टीम को 51 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान कुरैशी भी शामिल हुए। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कुरैशी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

फाइनल में बंजारा टाइगर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अब्बासी समाज की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। इस तरह बंजारा टाइगर्स ने 15 रन से मुकाबला जीतकर जयपुर कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

टूर्नामेंट में विजेता बंजारा टाइगर्स को 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता अब्बासी समाज की टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। सर्व समाज की भागीदारी वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Next Story