जयपुर में जयपुर कल्चरल सोसाइटी की ओर से आयोजित ‘हम साथ साथ हैं’ संगीत संध्या सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। संस्था के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के 27 म्यूजिकल ग्रुप्स के फाउंडर, डायरेक्टर और एडमिन एक ही मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में म्यूजिक लवर्स ने भी भागीदारी निभाई। वरिष्ठ अभिनेत्री और कत्थक गुरु ऊषा श्री ने उपस्थित सभी कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया।

जेसीएस अध्यक्ष कंचन आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में 60 गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। जयपुर कल्चरल सोसाइटी के संरक्षक के के पारीक, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजोरा और अध्यक्ष कंचन आनंद ने सभी कलाकारों का माला और मेडल पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टाइटल सॉन्ग ‘हम साथ साथ हैं’ रहा, जिसे सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के दौरान जयपुर के युवा सैक्सोफोन प्लेयर खालिद खान ने सैक्सोफोन की धुनों से कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी। 15 मिनट की यह प्रस्तुति कार्यक्रम की यादगार मिसाल बन गई।

संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किए और आपसी सौहार्द के साथ भोजन भी किया। संस्था का उद्देश्य सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों को एकता और सामंजस्य के सूत्र में जोड़ते हुए सामूहिक सांस्कृतिक आयोजन को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह राजोरा ने किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग ने पूरे माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। जेसीएस फेमिली के सदस्य आनंद शर्मा और मुकेश मुतरेजा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कंचन आनंद ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले गायक कलाकारों में एनएस मेहता, नीरा राजबंशी, फतह अली, सोनिया शर्मा, मुकेश मुतरेजा, आनंद शर्मा, अभिषेक माथुर, समीर सैन, धर्मेंद्र उपाध्याय, भारत जोशी, राजीव कुमार, मोहित मोहता, प्रणव पारीक, जितेंद्र गहलोत, रुचि मोहता, विल्सन राय, रोहिणी राय, उर्मिला न्याति, एसएन न्याति, उमा श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, तुलसीदास हरपलानी, अपर्णा बाजपेई, राजेश भटनागर, अजोय कल्ला, अरुणा जैन, चंद्रकला शर्मा, शीला जांगिड़, महेश शर्मा, ब्रजेश कुलश्रेष्ठ, जगदीश सोनी, गिरिराज सिंह, प्रकाश पाठक, रामप्रकाश, ओम प्रकाश सोनी, प्रशंसा श्रीवास्तव, रीतेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रतिभा शर्मा, पंकज लीला, मुकेश गुप्ता, एमएल छाबड़ा, अनीता छाबड़ा, कमल जामवाल, रामरतन शर्मा, विजय कुमार सोनी, हंसराज राजोरिया, अरविंद शर्मा, रवींद्र शर्मा, राजकुमार चौपड़ा, पूनम चार्ल्स और नीरज नंद शामिल रहे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी राजदीप सैनी ने की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story