जयपुर: कोविड अनाथ मनन गोयल को अनुकम्पा नियुक्ति, कनिष्ठ सहायक पद पर ज्वाइनिंग
राज्य सरकार के अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 2024 के तहत जिला कलेक्टर संदेश नायक ने मनन गोयल को कनिष्ठ सहायक पद पर दी सरकारी नौकरी।

जयपुर, 13 अप्रेल 2026। कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के आश्रितों को राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा लागू अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 2024 के अंतर्गत नियुक्तियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा एक मानवीय पहल करते हुए प्रभावित परिवार को संबल प्रदान किया गया है।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति
जिला कलेक्टर श्री संदेश नायक के निर्देशानुसार श्री मनन गोयल को अनुकम्पा के आधार पर कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यालय जिला कलेक्टर, जयपुर में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री मनन गोयल की माता श्रीमती सुषमा गोयल एवं पिता श्री अरूण कुमार गोयल का निधन कोविड-19 के दौरान हो गया था।
कार्यभार ग्रहण और प्रशासनिक संबल
श्री मनन गोयल ने दिनांक 13.04.2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय, जयपुर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला प्रशासन द्वारा की गई यह पहल कोविड-19 से प्रभावित परिवारों को भविष्य के प्रति आश्वस्त करने और उन्हें संबल प्रदान करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
