जयपुर कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 27 मई को एग्जाम
क्रीड़ा पदक विजेता एवं मृताश्रित राज्य कर्मचारियों के लिए 27 मई को आयोजित होगी टंकण परीक्षा, जिला प्रशासन ने समय पर उपस्थित होने की अपील की।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जयपुर द्वारा क्रीड़ा पदक विजेता एवं मृताश्रित राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति उपरांत आयोजित होने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर पूर्व एवं प्रभारी अधिकारी, टंकण परीक्षा नरेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा 27 मई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन श्री सत्य साईं कॉलेज महिला, सेक्टर-2, जवाहर नगर, आजाद नगर विस्तार, जयपुर में निर्धारित किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की डुप्लीकेट प्रति प्राप्त करनी है, वे 24 मई एवं 25 मई 2026 को सायं 5:00 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय, जयपुर के कक्ष संख्या 116 तथा कार्यालय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर पूर्व, जयपुर से प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त करें तथा निर्धारित समयानुसार परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों का समय पालन अत्यंत आवश्यक है, जिससे चयन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूर्ण की जा सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
