जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता - श्री विष्णु चरण मलिक

निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण में दिये दिशा-निर्देश।


प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

जयपुर, 11 फरवरी। भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विष्णु चरण मलिक ने चार्ज जनगणना अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यशाला में निदेशक श्री मलिक का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण की प्रगति से अवगत कराया।


आधुनिक एवं डिजिटल जनगणना पर जोर

इस अवसर पर श्री विष्णु चरण मलिक ने कहा:

"जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसकी गुणवत्ता सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाले आंकड़ों की शुद्धता से जुड़ी होती है। इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित की जाएगी, जिससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा।"

उन्होंने विशेष रूप से चार्ज अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला:

  • "इस पूरी प्रक्रिया में चार्ज अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।"
  • "उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करना होगा।"

जिला कलक्टर द्वारा मुख्य दिशा-निर्देश

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने 10 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना–2027 के कार्य को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें, ताकि समस्त कार्य सीएमएमएस पोर्टल (जनगणना प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण प्रणाली) पर सही एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न हो सके।

सफलतापूर्वक कार्य पूर्ण करने हेतु उन्होंने निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया:

  • तकनीकी दक्षता
  • समन्वय
  • समयबद्धता

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे व्यापक और संवेदनशील कार्य में ये तत्व अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे जिले में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story