जयपुर, 16 फरवरी। भजनलाल शर्मा की मंशानुसार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा 17 फरवरी 2026 को सिरसी रोड स्थित भूषण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।


शिविर के मुख्य आकर्षण और अवसर

  • 20 निजी नियोजक 700 से अधिक रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का करेंगे चयन।
  • शिविर में युवाओं को मिलेगा रोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन का लाभ।

उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा का वक्तव्य

"विभाग की उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान भाग लेकर रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित अवसर प्रदान करेंगे तथा योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर चयन किया जाएगा।"

"उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण, रिटेल, स्टाफिंग, मार्केटिंग, कॉल सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 20 निजी नियोजक लगभग 700 रिक्तियों के साथ इस शिविर में भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सशक्त रोजगार मंच सिद्ध होगा।"


शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता

श्रीमती नवरेखा के अनुसार इस शिविर में निम्नलिखित योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे:

  • दसवीं, बारहवीं
  • स्नातक, स्नातकोत्तर
  • डिप्लोमा एवं आईटीआई

सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story