जयपुर में 'बिजनेस दरबार' आयोजित, 200 से अधिक उद्यमी और स्टार्टअप्स हुए शामिल
बिजनेस ऑनर्स ग्रुप और बिजनेसेज इन इंडिया की संयुक्त पहल से आयोजित कार्यक्रम में नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग पर मंथन हुआ।

जयपुर के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में बिजनेस दरबार कार्यक्रम के दौरान मंच पर समूह तस्वीर खिंचवाते प्रतिभागी।
जयपुर। राजस्थान के विभिन्न सेक्टरों के एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर नए व्यावसायिक संपर्क और सहयोग के अवसर तलाशने के उद्देश्य से बिजनेस ऑनर्स ग्रुप (बीओजी) तथा बिजनेसेज इन इंडिया (बीआईआई) की ओर से अजमेर रोड स्थित प्रतिष्ठा बैंक्वेट में ‘बिजनेस दरबार’ का आयोजन किया गया। बिजनेस और स्टार्टअप फाउंडर्स के बीच नेटवर्किंग के इस विशेष कार्यक्रम में 200 से अधिक बिजनेस ओनर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया।
आयोजन की संपूर्ण परिकल्पना, योजना और सफल आयोजन का श्रेय अरुण वी.एस., सुब्रत शारदा, हिमांशु गुप्ता, कोमल पंवार, श्रेयाश्री अग्रवाल एवं रोहित नाहटा को दिया गया। इन छहों की संयुक्त पहल, प्रयास और समर्पण से बीओजी-बीआईआई बिजनेस दरबार का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बिजनेसेज इन इंडिया (बीआईआई) के फाउंडर्स हिमांशु गुप्ता और कोमल पंवार ने बताया कि संस्था अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर के विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को एक मंच पर जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बीआईआई और बीओजी का उद्देश्य व्यवसायों के बीच नए संपर्क, सहयोग और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है, ताकि हर सदस्य एक-दूसरे से जुड़कर आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि बीआईआई के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 300 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
बीओजी के फाउंडर गौरव अरोड़ा, सुनील कुमावत एवं भावना सुगंधा ने बताया कि बिजनेस दरबार के माध्यम से टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, हैंडीक्राफ्ट, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी सर्विसेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवा उद्यमियों और बिजनेस प्रोफेशनल्स को एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने तथा संभावित सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला। कार्यक्रम में बिजनेस ग्रोथ, नेटवर्किंग, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को लेकर प्रतिभागियों के बीच संवाद हुआ।
कार्यक्रम में कॉफी सूत्रा के डायरेक्टर दुष्यन्त सिंह, जयपुर बज की फाउंडर मणिका कर्णावट, निम्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनुराग तोमर, आरजे मोहित, एंटरप्रेन्योर महावीर प्रताप शर्मा एवं गुलाब सिंह शेखावत को बीआईआई एवं बीओजी की मानद सदस्यता प्रदान की गई। वहीं कॉर्पोरेट ट्रेनर सोनिया माहेश्वरी और यश कालरा ने मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से बिजनेस में कामयाबी के गुर बताए।
इस अवसर पर बीओजी के फाउंडर गौरव अरोड़ा एवं सुनील कुमावत ने कहा कि बिजनेस दरबार का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें, नए संबंध विकसित कर सकें और सामूहिक रूप से विकास की नई संभावनाएं तलाश सकें। कार्यक्रम का संचालन उन्नत धनवानी और उन्नति विजय ने किया। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के बीच संपर्क, संवाद और संभावित व्यावसायिक सहयोग के नए अवसरों पर मंथन हुआ।

