जयपुर: बूढ़ी गणगौर माता की शाही सवारी निकली, सुरक्षा के लिए तैनात रही सीएलजी टीम
सिटी पैलेस से तालकटोरा तक शाही लावजमे के साथ निकली सवारी, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और सीएलजी सदस्यों ने संभाला हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ का जिम्मा।

जयपुर के सिटी पैलेस स्थित जनानी ड्योढ़ी से रविवार शाम रवाना हुई बूढ़ी गणगौर माता की शाही सवारी में उमड़े हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मी और सीएलजी वॉलंटियर्स।
जयपुर के सिटी पैलेस से बूढ़ी गणगौर माता की सवारी पारंपरिक वैभव के साथ निकाली गई। गणगौर माता की सवारी के शाही लावजमे साथ निकली, जो रविवार 22 मार्च 2026 शाम लगभग 5:45 बजे जनानी ड्योढ़ी से रवाना हुई। यह सवारी शहर के विभिन्न स्थलों से होते हुए शाम 7:15 बजे तालकटोरा पहुंची। बूढ़ी गणगौर माता की सवारी को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे, जिसमें पुरुष महिलाएं एवं काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए।
सीएलजी सदस्यों और पुलिस की सुगम व्यवस्था
दर्शनार्थियों को सुगम दर्शनों के लिए ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के साथ ब्रह्मपुरी थाना CLG के सदस्यों के द्वारा व्यवस्था बनाई गई। इस व्यवस्था में ब्रह्मपुरी थाना CLG के सदस्य राजेश वर्मा व दौलत त्रिलोकानी ने मिलकर सभी सीएलजी सदस्यों के साथ गणगौर माता की सवारी के दर्शनों को आमजन की सुविधा पूर्वक दर्शन हो सके इसके लिए टीम बनाकर कुशलतापूर्वक पूरा कार्य किया। CLG सदस्यों में राजेश वर्मा, दिनेश शर्मा, दिनेश गुप्ता, दीपक गोयल, दौलत त्रिलोकानी, निवारण डे, सत्येंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम वरयानी, किशन चित्तौड़िया, सुनील वर्मा, तरुणराज पांचाल, बंटी सोनी तथा महिला सीएलजी में संतोष गुप्ता, रजनी पांडे की टीम ने पूरी तरह व्यवस्थाओं में अनुशासन पूर्वक कार्य संभाला।
अधिकारियों ने जताया आभार
आयोजन के सफल समापन पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने टीम के कार्यों को सराहा। "ACP आमेर श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी राणावत एवं ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी श्रीमान हेमंत जी जनागल ने सभी CLG सदस्यों का उत्साह वर्धन कर आभार व्यक्त किया।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
