जयपुर में विशाल रक्तदान और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 मार्च को
खण्डेलवाल डवलपमेंट आॅर्गेनाइजेशन और माचीवाल परिवार द्वारा विद्याधर नगर में ईको, टीएमटी और ईसीजी जैसी गंभीर जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

जयपुर खण्डेलवाल डवलपमेंट आॅर्गेनाइजेशन एवं स्वर्गीय श्री रमेश चंद जी माचीवाल दौसा वाले की स्मृति में माचीवाल परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को एक भव्य सेवा कार्य का आयोजन होने जा रहा है। विद्याधर नगर स्थित राजस्थान ब्राहम्ण महासभा, एस-1, सेक्टर 4 के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर का उद्देश्य एवं आयोजन विवरण
इस पुनीत कार्य का उद्देश्य मानवता की सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के विषय में जानकारी साझा करते हुए संास्कृतिक सचिव कमल बडाया ने बताया कि "मेडिकल केंप में ईको, टीएमटी, ब्लड शूगर, पीएफटी, बीएमडी, बीपी, लिपिड प्रोफाईल एवं ईसीजी की निशुल्क जांचे की जायेगी।" यह शिविर स्थानीय नागरिकों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और जांच प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर होगा।
व्यापक चिकित्सा सेवाएं और रक्तदान
आयोजन समिति द्वारा इस शिविर में रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरतमंदों की मदद की जा सके। चिकित्सा शिविर के अंतर्गत हृदय रोग, फेफड़ों की कार्यक्षमता और हड्डियों के घनत्व की जांच सहित विभिन्न महत्वपूर्ण टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे, जिससे आमजन अपनी सेहत का पूर्ण मूल्यांकन करवा सकेंगे।

