जयपुर: भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर, 108 यूनिट रक्त एकत्रित
युवा जागृति संगठन और कान्हा जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में समाजसेवियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जयपुर के कवर नगर स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करती महिला और उपस्थित समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, घनश्याम मुलानी व अन्य गणमान्य व्यक्ति।
कवर नगर स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मानव सेवा का सशक्त उदाहरण देखने को मिला, जहां युवा जागृति संगठन व कान्हा जी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से 108 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी व घनश्याम मुलानी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी, गिरधारी कृष्णनी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, कुलदीप बैसला, डॉ रीतिका पारीक, करन अलवानी, अक्षय रजवानिया, राजेश टहलानी, धर्मेन्द्र पमनानी, शशिकांत शर्मा, विजय हासानी, महेश खटवानी, राजेश गोपलानी, राजेश गुप्ता, मुकेश मोतियानी, खेमचंद केलवानी, मदन नागर, पुरुषोत्तम जी, सोनू बदलानी, अक्षय यादव, मुकेश तोतलानी, राहुल लोकवानी, रितिक जैन, श्याम कमलानी, पुरुषोत्तम उमरानी, धर्मेंद्र त्रिलोकानी, मनोज जेसवानी, तरुण मोटवानी, राजेश शर्मा, प्रकाश समलानी, रामावतार वशिष्ट, नरेंद्र जेठवानी, मनीष सोमानी, हेमंत जयसिंघानी, पदमा हेमनानी, जिया पुनीत, मंजू टहलानी, हर्ष सेवानी, संतोष गुप्ता, अंजना त्रिलोकानी, अमित ज्ञयानचंदानी, कमलेश मुलानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर का आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का उद्देश्य प्रमुख रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया और इसे मानव जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस आयोजन ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त किया, साथ ही यह संदेश भी दिया कि संगठित प्रयासों से जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
