जयपुर में 9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, नड्डा समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
जयपुर में 9 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक यात्रा में दिग्गज नेता शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार, 9 अगस्त को जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल्बर्ट हॉल से रवाना करेंगे।
अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने बताया कि तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी।
तिरंगा यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन भी सहभागिता करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा 9 अगस्त को जयपुर में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता रहेगी।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
