जयपुर, 4 मार्च 2026। भाजपा कार्यालय में रंगों का पावन पर्व होली पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विधायकों ने जमकर खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग गुलाल लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ रंगों का त्योहार मनाने के लिए सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुन्द महाराज, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सह कार्यालय प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद मंजू शर्मा की किसानों के लिए मंगलकामना

इस दौरान जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि "होली रंगों और आपसी प्रेम का त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। मन के सभी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि "होली के बाद किसानों की फसल कटाई का समय भी शुरू हो जाता है। ऐसे में वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि प्रदेश के किसानों की फसल अच्छी हो और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिले।"

प्रेम और सांगठनिक एकता का संदेश

भाजपा कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "रंगों का यह त्योहार प्रेम और एकता का संदेश देता है। होली हमें सिखाती है कि मनमुटाव भुलाकर सभी को प्रेम के धागे में पिरोया जाए।" उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि "भाजपा एक परिवार की तरह है और इस परिवार के साथ होली मनाकर विशेष खुशी का अनुभव होता है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर त्योहार मना रहे हैं, जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है।"

रंगों और गीतों के बीच उमंग का माहौल

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ मनाएं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। कार्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते दिखे।

प्रभारी, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story