जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस, 26 अगस्त से संचालन
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस होगी। 26 अगस्त से नई संख्या और निर्धारित समय के साथ संचालन शुरू होगा।

रेलवे ने यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09723/09724 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल अब गाड़ी संख्या 19723/19724 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26.08.26 से जयपुर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 08.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 27.08.26 से बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06.45 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। स्पेशल रेलसेवा का नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालन शुरू होने से जयपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह रेलसेवा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
