त्योहारी भीड़ को देखते हुए जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि 3 ट्रिप तक बढ़ाई गई
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि 3 अतिरिक्त ट्रिप तक बढ़ाई गई। जानिए नई तिथियां और रेलवे का पूरा कार्यक्रम।

आगामी त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत निर्धारित अवधि के लिए स्पेशल रेलसेवा का संचालन अतिरिक्त ट्रिप के साथ जारी रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09707/09708, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इसके तहत यह रेलसेवा जयपुर से दिनांक 23.08.26 से 06.09.26 तक कुल 03 ट्रिप तथा बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 24.08.26 से 07.09.26 तक कुल 03 ट्रिप संचालित की जाएगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय तथा सभी निर्धारित ठहराव पूर्ववत यथावत रहेंगे। आगामी त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए किया गया यह विस्तार यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
