मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके चलते जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12980, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 6 जुलाई 2026 को जयपुर से प्रस्थान की है, वह अब वापी स्टेशन तक ही संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12979, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा भी बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के स्थान पर वापी स्टेशन से संचालित की जाएगी। इसके चलते वापी-बांद्रा टर्मिनस-वापी के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव की स्थिति के कारण रेल संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों की सुविधा और रेल यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में यह बदलाव किया गया है।

Next Story