जयपुर-बांदीकुई रेलखंड: कुंदनपुरा फाटक 8 मई को सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के बीच रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण 10 घंटे के लिए ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की सलाह दी।

जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण समपार फाटक संख्या-213 (कुंदनपुरा फाटक) को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह फाटक खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित है, जहां निर्धारित मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण यह समपार फाटक दिनांक 08.05.26 को सुबह 08.00 बजे से सायं 18.00 बजे तक सड़क यातायात हेतु पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस अवधि में संबंधित मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यह कदम संरक्षा एवं रेल संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इस बंदी के दौरान स्थानीय आवागमन पर प्रभाव पड़ना तय है, वहीं रेलवे द्वारा समयबद्ध मरम्मत कार्य पूर्ण कर यातायात को शीघ्र बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त अवधि में नागरिकों से सहयोग एवं वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
