जगतपुरा और झालाना जोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बगरू विधायक श्री कैलाश वर्मा ने शुक्रवार को 25 इलेक्ट्रिक एवं डीजल ऑटो हूपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में शुरुआत की गई।

प्रारंभिक चरण के अंतर्गत जगतपुरा जोन के वार्ड संख्या 60, 61, 68 और 69 में 15 इलेक्ट्रिक हूपर रवाना किए गए। वहीं वार्ड संख्या 59 में 10 डीजल ऑटो हूपर को संचालन के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री अपर्णा शर्मा, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इन वाहनों को क्षेत्र में तैनात किए जाने की शुरुआत की गई।

Next Story