जयपुर में जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदि बाजार का आयोजन शुरू हो गया है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के भारतीय जनजाति सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित (ट्राइफेड) की ओर से आयोजित यह बाजार 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक केके स्क्वायर मॉल, सी स्कीम, जयपुर में लगाया जा रहा है। इसका उद्घाटन मंगलवार, 13 अक्टूबर को राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव दीपेश शर्मा ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर दीपेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य ‘लोकल फॉर वोकल’ और वन धन योजना के माध्यम से भारत के आदिवासी समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए ट्राइफेड की ओर से आदि बाजार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आदिवासी समुदाय के लोगों को अपने वन धन उत्पादों और अन्य जनजातीय उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच मिल सके।

ट्राइफेड की क्षेत्रीय प्रबंधक मोनिका चौधरी ने बताया कि आदि बाजार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी जनजातीय समुदाय के कारीगरों और शिल्पकारों को उनके वन धन एवं अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिलेगा और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहायता मिलेगी।

13 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला यह आदि बाजार जनजातीय समुदाय के उत्पादों को विपणन का मंच उपलब्ध कराने के साथ उनकी उद्यमिता, पारंपरिक शिल्प, संस्कृति और आजीविका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Next Story